थांदला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के SfD प्रकल्प के चलते देश भर में एक करोड़ वृक्षारोपण करने के अभियान चलाया जाएगा। इसके पोस्टर का विमोचन किया गया। 

थांदला महाविद्यालय व शासकीय उत्कृष्ट स्कूल थांदला में अभियान की जानकारी एबीवीपी जिला संयोजक प्रताप कटारा ने दी। उन्होंने बताया अभियान के तहत मालवा प्रांत में ढाई करोड़ वृक्षारोपण और झाबुआ जिले में 15 हजार पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। वृक्ष मित्र पोस्टर के विमोचन में बालक उत्कृष्ट स्कूल थांदला के प्राचार्य बीईओ पीएन अहिरवार ने विद्यार्थीयों का पंजीयन किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण अभियान के लिए वृक्ष मित्र पंजीयन किया। उपस्थित नगर मंत्री प्रफुल्ल धामनिया, रोहित सिंह सेंधव, विजय भाबोर, कैलाश भाबोर, शिवा सिंगाड़िया  आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *