अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार की सहमति से तथा सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकु परवाल, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्की माहेश्वरी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाजपा के सक्रिय युवा नेता गोविन्दा गुप्ता को युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गुप्ता विद्यार्थी परिषद के समय से ही सक्रिय भूमिका निभाते आए है। उनकी इस नियुक्ति पर सभी भाजपा नेता, जनप्रतिनिधियों, इष्ट मित्रों ने बधाईयां दी। Post navigation मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दिवान को दी ये जिम्मेदारी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, कांग्रेस जिला महासचिव ने विजेता को किया पुरस्कृत