बरामद शराब के साथ आरोपी

झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ राणापुर से ” एम गोयल” की रिपोर्ट । 

बरामद शराब के साथ आरोपी
बरामद शराब के साथ आरोपी

एसपी संजय तिवारी के निर्देश पर राणापुर पुलिस ने बीती रात गुजरात से सटे गांव सोतिया जालम मे छापामार कारवाई करते हुऐ ” अनसिंह” नामक शख्स के मकान से 80 पेटी विदेशी अवैध शराब बरामद की है इसका बाजार मूल्य 3 लाख 85 हजार रुपये आंका गया है टीआई आर सी भास्करे ने झाबुआ लाइव को बताया कि मुखबिर की सूचना पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई थी जिसके बाद एक दल बनाया गया ओर स्थानीय पुलिस के साथ झाबुआ से आये दल ने संयुक्त छापामारी कर इस शराब को बरामद किया । बरामद शराब मे 40 पेटी बीयर है जो टीन कवर मे है जबकि 40 पेटी रायल ग्रुप की शराब है । अनसिंह को आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओ मे गिरफ्तार कर लिया गया है ।

नेताओ के लिऐ रखे जाने का अनुमान ।IMG-20151109-WA0029

अनुमान है कि बरामद विदेशी शराब को चुनाव अभियान मे बाहर से आये कुछ कार्यकर्ताओं की थकान दूर करने के दिन रखा गया था लेकिन विरोधी दलो के लोगो ने एसपी को सूचित कर खेल बिगाड दिया । खैर आदिवासी अंचल मे चुनाव के दोर मे शराब के इस्तेमाल कार इतिहास रहा है गौरतलब है कि कल पेटलावद मे आबकारी विभाग ने कलेक्टर की सूचना पर अवैध शराब पकडी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *