रमेश कनेश, बखतगढ़ बखतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पुवासा में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गुजरात के दहेज से मनावर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब ट्रक ग्राम पुवासा से गुजर रहा था। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खोने से ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। इस हादसे में किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है। Post navigation पुलिस ने डायमंड सेंटर व बाजार में युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम