राहुल पांचाल@ काकनवानी अब झाबुआ जिले के काकनवानी के पलवाड़ की ग्राम पंचायत पलासडोर मे भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। मेडिकल आफिसर डाक्टर बबेरिया ने बताया आज यहां एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह युवक गुजरात से आया था। गुजरात मे इसकी तबियत खराब थी तो इसके सेम्पल लिए गए थे, इसके बाद आज इसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। अब जिले से टीम इसे लेने पहुंच रही है। इसे आयसुलेशन वार्ड में रखा जाएगा और परिवार के भी सेम्पल लेकर क्वारींटीन किया जाएगा। Post navigation Corona Effect: झाबुआ जिले का पारा 22 जुलाई तक “सम्पूर्ण लॉकडाउन”; आदेश तत्काल रूप से लागू कृषि उपज मंडी कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन; मॉडल एक्ट के खिलाफ एकजुट; सौंपा ज्ञापन