झाबुआ लाइव के लिए दाहोद से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- गुजरात विधान सभा चुनाव 2017 की दाहोद जिले की सभी 6 विधानसभा की कल होने वाली मतगणना झालोद रोड स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी जिसके सबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दाहोद कलेक्टर रंजित कुमार ने आज नोटिफिकेशन जारी किया जिसके तहत विधानसभा प्रत्याशी या चुनाव एजेंट या मत गणना एजेंट सहित कोई भी व्यक्ति मतगणना हॉल, या कम्पाउंड के आसपास 100 मीटर क्षेत्र में मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन, वायरलेस सेट या संदेश व्यवहार उपकरण का उपयोग नहीं कर सकते। गौरतलब है कि मीडिया को इस दौरान छूट दी गई है और इस पूरी चुनावी मतगणना प्रकिया को वेब कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। Post navigation भाजपा नगर मंडल मंत्री जाटव बाइक से अवैध शराब परिवहन करते आबकारी विभाग के हत्थे चढ़े सौभाग्य योजना में 26 जनवरी तक अंधेरे में जिंदगी बसर कर रहे अंचलों के बांशिदों के घर होंगे रोशन