राहुल पांचाल@ काकनवानी लॉकडाउन का पालन नहीं करने व प्रशासन के बिना अनुमति के गुजरात के अहमदाबाद और राजस्थान के कोटा शहर से आये कुल 26 लोगो पर पुलिस ने FIR दर्ज की हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी 26 ही 9 अप्रेल को आये थे। अभी सम्पूर्ण लाकडाउन चल रहा है, जिसमे किसी को भी न तो जिले से जाने की ओर न ही जिले में आने की अनुमति है। बाहर से आये 26 लोगो द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 का उल्लंघन किया गया है। साथ ही भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 एवं 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के उल्लंघन होने से सभी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इनमे काकनवानी, मोरझरी, परवलिया, अलीपुरा, भीमकुण्ड व टिमरवानी के निवासी शामिल है। Post navigation ग्राम आम्बा में 14 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी अज्ञात कारणों के चलते महिला की जहरीली दवा पीने से मौत, पुलिस जुटी जाँच में