गौरव कटकानी@कालीदेवी अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर में जहरीली दवाई गटक ली। मृतिका महिला कालीबाई पति दीवान डामोर उम्र 23 वर्ष निवासी नाका फलिया रामा मृतिका महिला की शादी 3 वर्ष पहले दीवान डामोर निवासी नाका फलिया से हुई थी । मृतिका महिला के पति ने बताया कि शानिवार की शाम करीब 6 बजे के आस- पास कालीबाई ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवाई पी ली थी । उस समय घर पर उसके अलावा कोई भी नही था घर के सभी लोग घर के पास खेत में थे । दीवान ने बताया कि जब वह घर पर आया तो उसके देखा कि उसकी पत्नी नीचे गिरी हुई थी । उसने घर के लोगो को इस बारे में जानकारी दी तब घर के बाकी लोग कालीबाई को लेकर C.H.C. रामा पर लाने के बजाए सीधे सारंगी लेकर चल दिये वहां पहुचने में देर हो गई थी और वहां के डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया । खास बात तो यह है कि मृतिका के परिवार वालो ने पुलिस को सूचना आज 12 अप्रैल को दी । सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर बी.के. कनोजिया , तहसीलदार प्रवीण ओहरिया , नायाब तहसीलदार हर्षल बहरानी मोके पर पहुचे ओर मौका मुआयना किया । पुलिस द्वारा कालीदेवी थाने पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है । मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय झाबुआ भेजा जाएगा जिसके बाद शव मृतिका के परिजन को सोपा जाएगा । Post navigation गुजरात-राजस्थान से जिले में बिना अनुमति आये 26 लोग; लाकडाउन का हुआ उल्लंघन; FIR दर्ज 10 अप्रैल को दिल्ली से बनी लौटा था यह ड्राइवर ; सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आईसोलेशन में भेजा