जितेंद्र वाणी, नानपुर
प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन शनिवार को दाहोद जाते समय करीब आधे घंटे के लिए अलीराजपुर में भी रूके। सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल के कार्यालय पर गृह मंत्री का कांग्रेस नेताओं ने पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल व अन्य नेताओं ने गृह मंत्री बाला बच्चन से कई मामलो पर चर्चा की। इसी दौरान वहां प्रोटोकॉल के तहत पहुंचे एसपी विपुल श्रीवास्तव से गृह मंत्री ने जिले के पुलिस विभाग में पुलिस बल व पुलिस अधिकारियों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री बच्चन ने एसपी श्रीवास्तव से पूछा की आप यहां पर कब से पदस्थ है और जिले की क्या स्थिति है। एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि वे २०१७ में यहां पदस्थ हुए है। एसपी ने जिले में पुलिस बल की कमी से उन्हें अवगत करवाया। इस पर गृह मंत्री बच्चन ने कहा कि जिले में पुलिस बल की कमी की जानकारी गृह विभाग को भिजवाए। जिले में पुलिस बल की कमी को दूर करने की कार्रवाई की जाएगी।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *