झाबुआ लाइव के लिऐ “विपुल पांचाल” की रिपोर्ट ॥ काकनवानी पुलिस ने बीती रात साढ़े 9 बजे के करीब अवैध शराब से भरी एक पिकअप जीप को बरामद किया है इस जीप में दो अलग अलग कंपनियों की 120 पेटी बीयर भरी हुई थी जिसका बाजार मूल्य 1 लाख 44 हजार रुपये आंका गया है काकनवानी टीआई के एल डांगी ने झाबुआ लाइव को बताया कि गुजरात से 30 मीटर पहले ही यह जीप पकडी गई है अवैध शराब परिवहन के आरोप में दो गुजरातीयो को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किये गये आरोपीयों में मुकेश पिता कीरतसिह निवासी लीलवा (गुजरात) एंव जसवंतसिंह पिता अजय सिंह शामिल है दोनो आरोपीयो के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) 36, 46 के तहत मामला दर्ज किया गया है । Post navigation कलयुगी पुत्र ने ली पत्नी के लिऐ मां की जान पेटलावद मिड-डे-मील घोटाले मे जल्द होगी बडी गिरफ्तारीया