आलीराजपुर। मंगलवार सुबह 8 बजे पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं। उक्त जानकारी जैसे ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लगी उन्होंने तत्काल अपने कैबिनेट साथी नागर सिंह चौहान को घायलों की एवं मृतको के परिवारों की सहायता के लिए बनासकांठा जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उक्त दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री चौहान हुए बनासकांठा रवाना दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान तत्काल बनासकांठा स्थित दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया की वे झाबुआ होकर दुर्घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं और शीघ्र ही बनासकांठा पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के साथ मृतको के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने का काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री चौहान ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना एवं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। Post navigation अनुभाग जोबट के थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ग्रीष्म ऋतु में बढ़े तापमान को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदला