दीपक जैन, कल्याणपुरा

16 साल से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा। डकैती का आरोपी चार राज्यों में वांटेड था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 45 हजार रूपये का इनाम भी रखा था। कल्याणपुरा पुलिस ने उसे एक नाले में से धरदबोचा।

  पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ  पद्मविलोचन शुक्ल के व्दारा फरार स्थाई फरारी वारंटीयो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे। जिसके पालन मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद सोरभ तोमर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कल्याणपुरा चौकी अतंरवेलिया पुलिस व्दारा 16 साल से फरार स्थाई 45,000 हजार रुपये का स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार ।   थाना कल्याणपुरा केअंतर्गत आने वाले ग्राम झायड़ा के नाना पिता सकरिया वसुनिया निवासी झायड़ा का लूट ,डकैती में चार राज्यों में वाण्टेड था जिसकी तलाश में राजस्थान ,गुजरात ,महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश कि पुलिस के द्वारा उसके घर पर कई दबिश दी गई थी लेकिन आरोपी का घर पहाड़ी व घने जंगल में होने से वह उसका फायदा बार बार उठा रहा था और जंगल भाग जाता था । फरार होने से चार राज्यों में इसकी आवश्यकता थी गिरफ्तारी के लिए चार राज्यों कि पुलिस द्वारा हजारो रुपये के ईनाम कि उध्घोषणा कि गई थी ।

आज दिनांक 30.11.2024 को पुलिस थाना कल्याणपुरा चौकी अंतरवेलिया के चौकी प्रभारी रमेश निनामा को सुचना मिली कि बदमाश नाना पिता सकरिया वसुनिया निवासी झायड़ा का आज गुजरात मजदुरी से घर गांव झायड़ा आया हुआ है वह गारिया नाला पर खड़ा है उक्त सुचना चौकी प्रभारी द्वारा थाना प्रभारी को दी गई सुचना विश्वनिय होने से थाना प्रभारी द्वारा बल एकत्र कर संयुक्त टीम बनाकर गारिया नाला झायड़ा मेघनगर दबिश देकर पकड़ा नाम पता पुछते नाना पिता सकरिया वसुनिया उम्र 40 साल निवासी झायड़ा का होना बताया गया जिससे पुछताछ करते उसके द्वारा अपने साथियों के साथ बड़ी गैंग बनाकर महाराष्ट्र ,गुजरात ,मध्यप्रदेश, राजस्थान में कई जगह पर लुट,डकैती करने कि बात बताई बदमाश थाना मेघनगर के अपराध क्र. (1). 127/2009 धारा 395,397,412 भादवि (2). 131/2009 धारा 395,397 भादवि (3). अपराध क्र. 132/2009 धारा 353,332,506,147,149, भादवि तथा थाना थांदला के अपराध क्रमांक 492/2008 धारा 394,397 भादवि एवं कुशलगढ़ जिला राजस्थान के प्रकरण क्र. 80/2020 धारा 395,397,324 भादवि ¾ आर्म एक्ट व सुरत सिटी प्रकरण क्र. 175/2007 धारा 395,397,432 भादवि में 25000 हजार रुपये का ईनाम था जो 16 वर्षो से फरार था जिसे आज गिरफ्तार किया है जिस पर अलग–अलग राज्यों में 45000 हजार रुपये का ईनाम है इस आरोपी के गिरफ्तार होने से अपराधो पर अंकुश लगेगा तथा चार राज्यों के थानों व न्यायालय में पेडिंग चल रहे अपराधो का शीघ्र निराकरण होगा । इस महत्वपुर्ण सफलता के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय पेटलावद द्वारा पुरी टीम को बधाई दी ।

सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिह भूरिया ,चौकी प्रभारी अंतरवेलिया सउनि. रमेश मिनावा, प्र. आऱ. रेवसिंह चौहान ,प्र.आर. महेन्द्र भाबर, प्र. आर. नरवेसिंह डोडियार , आर.नारायण, आर. दिनेश आर. हीरा मोर्य, आर. राजेन्द्र मुवेल, आर. मनीराम , का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *