दीपक जैन, कल्याणपुरा कल्याणपुरा के गोपालपुरा के वसुनिया फलिए में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर खीर पूड़ी खाने से करीब 16 बच्चे अचानक बीमार हो गए। जिन्हें कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। फिलहाल सभी बच्चों को इलाज जारी है तो कई बच्चों की स्थिति चिंताजनक है। मौके पर कोई भी जिम्मेदार विभाग का अधिकारी बच्चों को देखने नहीं पहुंचा है। आंगनवाड़ी केंद्र में आज खाने में बच्चो को खीर पूड़ी दी गई थी…जिसके बाद अभी शाम को बच्चो की तबीयत खराब होने लगी। एक के बाद एक बच्चों को उसके माता पिता अस्पताल लाने लगे। .उसके बाद हड़कंप मच गया। कुल 16 बच्चे बीमार है जिनका इलाज अभी जारी है। Post navigation झाबुआ जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक गोल्ड, दो सिल्वर व एक कांस्य पदक जीता गारिया नाले मे छुपा बैठा था 45000 का इनामी बदमाश, कल्याणपुरा पुलिस ने धर दबोचा