झाबुआ लाइव के लिऐ ” पेटलावद ” से हरीश राठौड आज पेटलावद तहसील के ग्राम जामली, रूपारेल, हिरानीनामा पाड़ा, बावलियापाड़ा के कृषकगण द्वारा पेटलावद तहसीलदार कलेश को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमे तहसील पेटलावद के पटवारी हल्का न. 25 के ग्राम जो सूखा ग्रस्त होने के बावजूद भी सुखा से घोषित होने में वंचित रह गए ग्रामो को भी उनकी वास्तविक सुखा स्थिति के मद्दे नजर घोषित किये जाने हेतु राजस्व विभाग की ओर से कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया गया। ज्ञापन देने पहुचे कृषक– मानवेन्द्रसिंह, अम्बाराम वसुनिया, धुन्या डांगी, प्रेमराज पाटीदार, हरिराम, मनीष जी जैन, नरसिंग अमरा, गोवेर्धन जी, बालू नरसिंग, महेश पाटीदार, राजू रमेश आदि कृषकगण। Post navigation भूगोल व भू गर्भशास़्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 18 व 19 को लगातार चोरियो से मचा हडकंप , पुलिस गश्त पर सवाल