झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में प्राचार्य सुश्री क्रिस्टिना डोडियार एवं स्टाफ द्वारा स्वच्छता अभियान मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्य डोडियार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात शालेय स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा शाला के प्रांगण की सफाई की गई। तदउपरांत एक बालसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रश्न मंच, भाषण, राष्ट्रगीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्राओं को अपने उद्बोधन में स्टाफ सदस्यों एवं प्राचार्य डोडियार ने स्वच्छता अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। Post navigation विजयादशमी मेले में आर्केस्टा का श्रोताओं ने देर रात तक लिया आनंद आरएसएस का पथ संचलन 5 अक्टूबर को