थांदला। प्रतिवर्ष परम्परागत रूप से विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का निकलने वाला पंथ संचलन नगर में 5 अक्टूबर शरदपूर्णिया (महर्षि वाल्मिकी जयंती) के दिन दोप. 3 बजे शस्त्र पूजन उपरांत स्थानिय अष्ट हनुमान मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होगा। प्रचार प्रमुख मनीष तलेरा ने बताया पथ संचलन रामेश्वर मन्दिर,अस्पताल चौराहा, गवली मोहल्ला, रामजी मन्दिर, आजाद मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, गांधी चौक, महात्मा गांधी मार्ग, रितुराज कॉलोनी मुख्यद्वार, तेजाजी मन्दिर के पीछे,रघुनन्दन मार्ग,भंसाली चौराहा, गांधी चौक ,जवाहर मार्ग, नयापुरा, दीप मालिका, पिपली चौराहा से आजाद चौक,जवाहर मार्ग से होकर रामेश्वर मन्दिर से बावडी मन्दिर पहुंचेगा, जहां पर बौद्धिक पश्चात संचलन का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *