अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले के सोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुकावाट के पटेल फलिया का जागरसिंह पिता सोमला भीलाला उम्र 28 वर्ष खाना खाकर अपने परिवार के साथ सोया था कि अज्ञात बदमाश ने सो रहे युवक जागरसिंह के सिर प्राणघातक वार किया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जागरसिंह की पत्नी ने सोरवा पुलिस पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। —————- एक्सीडेंट से मौत —————- जिले के जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोंघसिया में आशीष पिता किशोर उम्र 31 वर्ष निवासी जोबट का वाहन दुर्घटना में घायल होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोबट में भर्ती हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। Post navigation स्टूडेंट को मुनिश्री जसोल ने दी हिदायत संस्कार जीवन की अमूल्य धाती प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश