अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान नगर के नया बाजार क्षेत्र से दो चोरों को वाहन चुराते हुए मौके से रंगे हाथों धरधबोचा। थाना प्रभारी जेएस रावत ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस गश्त टीम ने नया बाजार क्षेत्र में दो लडक़े अंतरसिह रावत 18 निवासी बोरकुआं थाना उदयगढ़ एवं अर्जुन बामनिया 19 निवासी ग्राम रोलिगांव वाहन चुराते हुए दिखे गश्त कर रही टीम ने दोनों को पकड़ लिया है। दोनों से मुलजिमों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी रावत ने बताया कि चोरों को पकडऩे में गश्त कर रहे एएसआई मानिम टोप्पो, एनआर पटेल, प्रधान आरक्षक रविन्द्र जाट, दीपक मालवीय एवं गणेश पंवार का सराहनीय कार्य रहा। Post navigation पंचायतों पर ताले जड़ 6 जनपद पंचायतों के सरपंच-सचिव मांगों को लेकर उतरे हड़ताल पर सरपंच-सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान टांय-टांय फिस्स