-हड़ताल के चलते वीरान पड़ी पंचायत -तालाबन्दी के कारण बाहर खड़े ग्रामीण व अधिकारी अलीराजपुर लाइव के लिए ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान शुरू हो चुका है। वही दूसरी ओर ग्राम पंचायतों मे संरपच-सचिव अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर चल रहे है। तालाबंदी हड़ताल के कारण पंचायतों में ताले लटके होने से कर्मचारी-अधिकारी पंचायतों के बाहर ग्राम उदय से भारत उदय की बैठक लेने को मजबूर हो रहे है, तो कई कर्मचारी-अधिकारी पेड़ों के नीचे अभियान की बैठक ले रहे है। जिले की सबसे बड़ी पंचायत बरझर में पंचायत मे ताला लगा होने के कारण दल के कर्मचारी-अधिकारी पंचायत प्रांगण मे बैठक कर रहे है। सभी ग्राम पंचायत सचिव व संरपच जनपत पंचायत प्रांगण मे धरने पर बैठे है। यही हाल पूरे जिले में दिखाई दे रहा है। प्रदेश शासन द्वारा चलाया जा रहा यह ग्राम उदय से भारत उदय अभियान अब टांय-टांय फिस्स होता दिखाई दे रहा है। Post navigation गश्त के दौरान पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ा ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’ का बहिष्कार कर पंचायत सरपंच-सचिव उतरे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर