अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- 14 अप्रैल अबेडक़र जयंती के अवसर पर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान प्रारंभ हो गया है वही दुसरी ओर पंचायत सचिव व संरपच अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अभियान सफल होना न मुश्किल सा लगता नजर आ रहा है। अलीराजपुर जिले के 6 जनपद पंचायतों में सरपंच-सचिव ने आज से जनपद पंचायत प्रांगण में मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये है। जनपत पंचायत चशे आजाद नगर में तो पंचायत सरपच व सचिवों ने पंचायतों मे ताले डालकर जनपद पंचायत प्रांगण में आकर शासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही शासन को मांगे नहीं माने जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। इस हड़ताल से ग्राम पंचायत में चल रहे शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य निमाण कार्य तो प्रभावित होगे। साथ ही आज से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान भी चालू हो गया है। इसे में इस अभियान मे सचिव व संरपचो की गांव में अहम भूमिका रहती है ओर हड़ताल पर चले जाने से अभियान पर खासा असर पड़ सकता है। Post navigation मतदाताओं को जागरुक करने निकला रथ गश्त के दौरान पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ा