अलीराजपुर जिला अस्पताल में लापरवाही कोई नई बात नहीं है। आए दिन किसी ना किसी प्रकार की लापरवाही संबंधी खबरें देखने को मिल जाती हैं। उसी तरह मंगलवार को एक और बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से कई गर्भवती महिलाएं अपना सोनोग्राफी सहित अन्य स्वस्थ परीक्षण के लिए आयी थी। जहां उन्हें अपनी पर्ची बनवाने के लिए घंटों कतार में खड़े रहना पड़ रहा था। कोरोना महामारी के इस दौर में भीड़ के साथ गर्भवती महिलाओं को इस तरह घण्टों खड़ा रहना उनके स्वास्थ्य पर खतरे को न्योता देने जैसा है।अब सवाल यह है कि जिला अस्पताल में लगातार की जा रही इस प्रकार की लापरवाहीयों पर कब लगाम लगेगा? Post navigation त्याग, संघर्ष, राष्ट्र के एकीकरण एवं अखंडता के लिए स्व. पटेल को देशवासी कभी नही भुलेंगे – जिकां अध्यक्ष पटेल आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, शाम तक बन रहे कार्ड