रितेश गुप्ता थांदला थांदला मंडल के अंतर्गत आने वाले सोसायटी केंद्र छोटी धामनि पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक में निरीक्षण किया । भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय ने बताया कि उक्त सोसायटी पर तीन महा की जगह 2 माह का ही राशन वितरित किया जा रहा है, वितरक ने बताया कि अभी राशन इतना ही उपलब्ध हो पा रहा है जब पूरा राशन उपलब्ध होगा हितग्राहियों को बुलाकर बचा हुआ राशन भी दे दिया जाएगा। भाजपा द्वारा सोसाइटी पर जा किए जा रहे हैं इस निरीक्षण के दौरान नगर परीषद अध्यक्ष बंटी डामोर , सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल भंसाली, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी राजमल पडियार पार्षद रोहित बैरागी, आदि भी उपस्थित रहे। साथ ही सोसाइटी पर उपस्थित लोगों को मास्क लगवाए व वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु भी निवेदन किया। साथ ही कॉविड काल में शासन द्वारा दी जा रही योजनाएं एवं मदद की भी जानकारी लोगों को दी। Post navigation अक्षय होता है सुपात्र दान व तपस्या का फल – संयतमुनिजी सांसद गुमान सिंह डामोर ने किया थांदला नगर का दौरा, दिवंगत सहकारी नेता गौरसिंह वसुनिया के निधन पर जताया शोक