कल्याणपुरा से उमेश चोहान की रिपोर्ट- नगर मे सबसे अधिक आकर्षक गरबे करवाने के लिए अंबिका गरबा मंडल को पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। गोरतलब है कि कल्याणपुरा का अंबिका चोक सबसे पुराना है ओर यहां पर काठियाडी भाषा मे गरबो के गायन पर गरबा नृत्य किया जाता है जो कि प्रदेश मे कहीं देखने को नहीं मिलता है। सम्मान समारोह मे पत्रकार कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं उनके सदस्यो ने मंडल को गोविंद चोहान, लक्ष्मण चोहान, नवीन बुंदेला, दीपक राठोड, दलसिंह परमार, प्रकाश राठोड, गोपाल शर्मा की उपस्थिति मे सम्मान किया। Post navigation अवैध शराब जब्त दीपमालिका की महाआरती सम्पन्न