जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर में गणेश की स्थापना होते ही धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही है। कल पुलिस कालोनी के सामने राज ग्रुप के छोटे छोटे बच्चो के साथ बड़े बड़े भी मस्ती में नजर आए। इस दौरान उन्होंने दौड़, टेबल रेस, मटकी फोड़ आदि कार्यक्रम आयोजित किए। इस तरह की हुई प्रतियोगिताओं में नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि नगर में प्रतिदिन गणेशी की आरती की जाती है और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। Post navigation रहवासी इलाकों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से ग्रामीणों की हो रही फजीहत पत्रकार जोशी की माता के देहांत से नगर में शोक