झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – जिले भर मे गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है | जिले के प्रसिद्ध झाबुआ के राजा की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन हेतु जिले के श्रद्धालुओ का तांता लग रहा हैं | झाबुआ के राजा पांडाल मे गणेश उत्सव के दौरान रोजाना महा आरती का आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है | इसी क्रम मे आज महाआरती मे एसपी महेशचन्द्र जैन, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी पंहुचे व धर्म लाभ लिया | विधीवत पुजन उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया |अवसर पर बडी संख्या मे श्रद्धालुओ ने उपस्थित हो धर्म लाभ लिया| Post navigation एसपी मौजूदगी में डेढ़ घंटे आखिर क्यों नही लगा जाम…? तेजादशमी पर निकली शोभायात्रा, भक्तों की तांती काटी, ली मन्नते