फिरोज खान, अलीराजपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के खेल परिसर मैदान पर कलेक्टर शमीमउद्दीन, विधायक मुकेश पटेल, विधायक कलावती भूरिया, एसपी विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर सुरेशचन्द्र वर्मा, जिपं सीईओ त्यागी, नपाध्यक्ष सेना महेश पटेल ने जिले में उत्कृष्ट विभागीय कार्य करने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास (आरइएस) विभाग के कार्यपालन यंत्री एसएस झाणिया को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उक्त विभाग को आईएसओ का प्रमाण-पत्र भी दिया। इससे पहले भी झाणिया उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से प्रमाण पत्र ले चुके है। इस अवसर पर विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। इनकी इस उपलब्धि पर कर्मचारी स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी है। ) Post navigation गणतंत्र दिवस पर कत्लखाने खुले रहे प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों ने दी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण बचाने का संदेश