झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर अति व्यस्ततम स्थानीय पीपली चौराहे के निकट शान्ति कॉलोनी के पास के नाले में नवजात शिशु का भ्रूण को फेंक दिया। सुबह जब वहां के हम्माल काम के लिए आये तब उन्होंने इस घटना को देखा तो देखते ही देखते नगर मे सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस एसडीओपी एनएस रावत, थाना प्रभारी एसएस बघेल एवं एएसआई तिवारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाते हुए नवजात शिशु की लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले गए। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए अज्ञात की तलाश में जुट गई है। Post navigation ब्लॉक की 71 पंचायत अब होगी वाई-फाई से लेस, ग्रामवासियों को नहीं भटकना पड़ेगा शहरों में किसान संदेश यात्रा समापन, किया आतंकवाद का पुतला दहन