वीरेंद्र बसेर@ घुघरी भारी बारिश की वजह से पूरे अंचल में नदी नाले उफान पर है शहर में भी निचली बस्तियों में पानी भर जाने की शिकायतें मिल रही है वही रानीसिंग रतलाम झाबुआ बाईपास सड़क मार्ग के ग्राम लालगुवाड़ी के नदी की पुल पर बहुत पानी होने से एक मारुति वैन बह गई एवं उसमें सवार दो व्यक्तियों को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने रस्सी डालकर गाड़ी को भी बचाने की बहुत कोशिश की पर सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है यह वेन चालक सेव बेचने झाबुआ जिले में आता है और आज भी आया था, इधर से रतलाम जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ है। Post navigation मधुकन्या नदी का पानी किसानों के खेतों में घुसा, फसले हुई चौपट झकनावदा के लिए आई यह बुरी खबर : ड्राइवर निकला कोरोना संक्रमित