जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाने क्षेत्र के ग्राम सेजगांव कालापानी में एक ग्रामीण के खेत अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। वर्तमान में गेहंू फसल कटाई का दौर चल रहा है एवं किसान लालसिंह हिरलिया ने गेहूं व बाजरे की फसल को काटकर रखा था जो जलकर राख हो गया है। यह खेत में जिस समय आग लगी इस दौरान वहां पर एक चार वर्षीय बालक रमेश भी खेल रहा है था जो चपेट में आ गया व गंभीर रूप से जल गया। घायल बालक को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है जहां उसका इलाज जारी है। नानपुर पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयाना किया है। Post navigation तीन दिन पहले नुक्ते मे गये युवक का शव बरामद , जांच मे जुटी पुलिस आबकारी विभाग का जहरीली व अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान : छापामार कार्रवाई में दो लाख रुपए की अवैध शराब जब्त