झाबुआ लाइव डेस्क- ज़हरीली और अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत झाबुआ जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिए गए। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहनए चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध जिला आबकारी अधिकारी शादाब अहमद सिद्दीकी के निर्देशन में 24 मार्च को मुखबिर की सूचना पर वृत्त झाबुआ अ एवं ब संयुक्त आबकारी टीम द्वारा ग्राम बावडीमाफी में अमरा पिता बदिया डामोर के रिहायशी मकान पर छापामार कार्यवाही की जिसमें आरोपी फरार हो गया। सघन तलाशी में विदेशी मदिरा मेकडावल व्हिस्की 5, मेकडावल रम 4, लंदन व्हिस्की 5, लंदन वोदका 2, माउंट बीयर कैन 8 एवं माउंट बीयर बाटल 25 पेटी इस प्रकार कुल 49 पेटी 429.6 बल्क लीटर द्ध अवैध मदिरा कब्जे आबकारी लेकर आरोपीयो के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34/1(क) 34/2 के तहत प्रकरण कायम कर के विवेचना में लिया गया। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 2 दो लाख चार हजार रुपए है। उक्त कार्यवाही सहायक आबकारी अधिकारी आनंद डण्डीर के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंकी, आरक्षक ईश्वरलाल पण्डियार, मदनलाल राठौड़, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक, केनसिंह परमार एवं खुमेन्द्रसिंह मेडा का उल्लेखनीय योगदान रहा। अवैध एवं जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Post navigation विडम्बना: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर; 1 की मौत, 1 गंभीर; शव वाहन के अभाव में सड़क पर पड़ा रहा शव .. सब इंस्पेक्टरो को मिलेगा अब टीआई का प्रभार; राज्य शासन ने जारी की सूची …