नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ

कल रात शहर से कुछ दूरी पर स्थित मिंडल ग्राम में वसुनिया पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयावह थी की बाइक सवार में से एक युवक की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया, मृतक का नाम दिनु भाबोर निवासी आम्बाखोदरा बताया जा रहा है और घायल का नाम मनहर भाबोर बताया जा रहा है, दोनों चचेरे भाई है, घायल का इलाज जिला चिकित्सालय झाबुआ में किया जा रहा है, पुलिस द्वारा मर्ग की कायमी की गई है, साथ ही जिस वाहन ने टक्कर मारी पुलिस द्वारा उसकी तलाश भी की जा रही है..

विडंबना

इस टक्कर के बाद घायल युवक मनहर को किसी वाहन में अस्पताल भेज दिया था लेकिन मृतक दिनु की लाश को तकरीबन 1 घन्टे तक शव वाहन के इंतजार में सड़क पर ही रखा गया, वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अजय कुशवाह ने आरोप लगाया कि जब अस्पताल शव वाहन के लिए फोन किया गया तो शव वाहन के चालक पंकज शर्मा के द्वारा ये कह कर फोन काट दिया गया कि लाश उठाना हमारा काम नहीं है आप कोई और गाड़ी का इंतजाम करो और अस्पताल भेज दो और दूसरी बार जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई उनके द्वारा मोबाइल बंद कर दिया गया.. पुलिस, मृतक के परिवार और वहां मौजूद लोगों के द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद किसी और चालक की व्यवस्था कर शव को जिला अस्पताल लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *