गौरव कटकानी, कालीदेवी मंगलवार शाम कस्तूरबा बालिका छात्रावास रोटला में खाना खाने के बदा कुछ छात्राओं के पेट दर्द की शिकायत हुई। यह छत्रावास 200 सीटर का है और फिलहाल 137 बालिकाएं यहां उपस्थित थी । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Video-2024-12-11-at-10.54.48-AM.mp4 शाम को खाना खाने के बाद 10-12 बालिकाओं को पेट दर्द की शिकायत हुई जिन्हें हॉस्टल अधीक्षिका बबिता डाबी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रामा लाया गया जहां उनका उपचार किया गया। इस संबंध में यहां मौजूद डॉक्टर हेमलता सिंघाडिया द्वारा बताया गया कि जिन बालिकाओं का यहां लाया गया है उन्हें सिर्फ मामूली पेट दर्द की शिकायत थी और किसी तरह की फूड पॉइजनिंग जैसी कोई परिस्थित नही है फिलहाल सभी बालिकाएं ठीक है जिन्हें उपचार के बाद यहा से डिसचार्ज कर दिया जाएगा । फिलहाल आगे की जांच जारी है। Post navigation ट्राले ने आगे चल रहे बाइक सवार और सड़क किनारे खड़े वाहनों को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल 3 ट्रक और 1 एंबुलेंस की एक के बाद एक हुई भिडंत , 4 लोग घायल, 1 की हुई मौत