भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
मेघनगर विकास खंड के ग्राम रंभापुर में कलेक्टर प्रबल सिंह सिपाहा के निर्देश पर अपर कलेक्टर एसपीएस चौहान के मार्गदर्शन में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मुकुल त्यागी एवंएसडीएम मेघनगर पराग जैन के नेतृत्व में रंभापुर कस्बे में खाद्य विभाग कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवे सिंह गामड़, धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा कस्बे में अवैध रूप से पेट्रोल के विक्रय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर ताबडतोड़ कार्रवाई की। इस दौरान टेम्पो स्टेण्ड रंभापुर स्थित प्रकाश टी स्टॉल से 2 लीटर पेट्रोल, मेसर्स नगीन टी स्टॉल रंभापुर मैन बाजार से एक घरेलू गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा बर्नर मय रेग्युलेटर, दो लीटर पेट्रोल को जब्त किया। साथ ही टेम्पो स्टैंड रंभापुर से श्रीराम होटल से एक घरेलु गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा भट्टा को जब्त किया।। जब्तशुदा सामग्री का बाजार मूल्य 4850 रूपये होना पाया गया। इस प्रकार मौके पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3ध्7 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई हेतु कलेक्टर प्रबल सिपाहा को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया। इस कार्रवाई में कमल सिंह भाबर, मेसर्स सुयश एचपी गैस एजेंसी मेघनगर के कर्मचारी ईश्वर मेहरा, करण मचार आदि का सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *