अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा ठिकाने के पूर्व राजघराने के ठाकुर मानवेन्द्र सिंह राठौर (कोनी भैया) की पुत्री का राजस्थान में एक सड़क हादसे में दुःखद निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खवासा के पूर्व राजघराने की माधविका सिंह पिता मानवेन्द्र सिंह राठौर (27) निवासी खवासा हाल मुकाम उदयपुर राजस्थान की गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाइवे पर भादवी गुड़ा के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माधविका अपनी 2 अन्य सहेलियों के साथ जवाई घूमने गई थी। जवाई से उदयपुर लौटते वक्त तीनों जिस कार में सवार थी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खा गई। हादसे में घायल तीनों युवतियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल उदयपुर ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान माधविका का निधन हो गया और दो अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। तीनों युवतियां उदयपुर के उद्धव स्कूल में बतौर शिक्षिका पदस्थ थी। माधविका एक बेहद प्रतिभावान युवती होते हुए प्रोफेशनल योगा ट्रेनर थी। Post navigation मां सरस्वती प्राकट्य दिवस बचपन स्कूल द्वारा धूमधाम से मनाया विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर खवासा में गेहूं एवं चना तुलाई केंद्र चालू करवाने की मांग की