झाबुआ live के लिऐ खवासा से अर्पित चोपड़ा ” 

IMG-20150911-WA0014

शुक्रवार दोपहर खवासा में फर्जी चिकत्सकों के यहाँ एसडीएम आर एस बलोदिया और तहसीलदार अर्जुनसिंह ने संयुक्तरूप से दलबल के साथ कार्यवाही की । कार्यवाही होते ही फर्जी क्लीनिक संचालित करने वाले अन्य चिकित्सकों में हड़कंप मच गया और वे तत्काल भूमिगत हो गए । जिन तीन फर्जी  चिकित्सकों के यहाँ कार्यवाही हुई उनमें से एक फर्जी चिकित्सक शंकर मंडल क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया । जिसपर अधिकारिद्वय ने उक्त फर्जी चिकित्सक को बुलवाया और क्लीनिक को सील कर दिया अन्य दो फर्जी चिकित्सक शंकर रॉय एवं अभिजीत रॉय अवैध रूप से क्लीनिक का सञ्चालन करते हुए पाए गए । फर्जी चिकित्सकों के यहाँ से दवाई आदि जब्त की गई है । फर्जी चिकित्सक अभिजीत रॉय का क्लीनिक भी सील किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *