अर्पित चोपड़ा @ खवासा

 जिले में लगातार आ रहे कोरोना केस के बाद अब कोरोना ने अपनी आमद खवासा क्षेत्र में भी दर्ज करवा दी है। इस दौर में अभी तक कोरोना से अछूते रहे खवासा क्षेत्र में आज 2 संक्रमित मिले है। बीएमओ अनिल राठौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि खवासा क्षेत्र के ग्राम रन्नी में एक 32 वर्षीय पुरुष एवं ग्राम सेमलिया में एक 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बीएमओ राठौर ने बताया कि सारी मॉनिटरिंग की जा चुकी है। कल किट पहुंचाने के साथ ही संक्रमित के संपर्क आने वालों के सेम्पल भी कलेक्ट किए जाएंगे। बीएमओ डॉ अनिल राठौर ने लोगों से मास्क लगाने और कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करने की अपील की है।

ना मास्क, ना सोशल डिस्टेंसिंग

सीधे ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहे संक्रमित सभी के लिए चिंता का विषय है। बाजारों में कोविड अनुरूप व्यवहार की उड़ाई जा रही धज्जियां आने वाले समय में परेशानी का सबब बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *