कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट-
कल्याणपुरा के पंचायत कर्मी-सफाईकर्मी 3 माह से पगार नही मिलने के चलते हड़ताल पर चले गए थे। यह खबर झाबुआ लाइव ने सोमवार को प्रकाशित की थी जिसे जनपद झाबुआ के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और सभी पंचायत कर्मियो का भुगतान के आदेश जारी कर दिये गए। अब लगता है कि सभी सफाई कर्मी भुगतान प्राप्त होने के बाद अपने काम पर लौट आएंगे। सफाई कर्मियों को अभी 9 हजार रुपये एवं पंचायत कर्मियों को 13, 500 रुपये के मान से अभी भुगतान किया जा रहा है। यह जानकारी ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव सह सचिव गोपाल डामोर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *