विजय मालवी, बड़ी खट्टाली बड़ी खट्टाली से घटवानी पलासदा , खंडाला , कवठु , बोराना होकर आलीराजपुर लगभग 18 किलो मीटर के मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय होकर जर्जर है। इस और सम्बंधित विभाग का कोई ध्यान नहि है। इस प्रतिनिधि ने आज बड़ी खट्टाली से घटवानी , खंडाला मार्ग को देखा एवं अवलोकन किया। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे पड़े हुए है वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।वाहन चालक तो परेशान है, लेकिन मोटर साइकल सवार बेहद परेशान है। क्षेत्र वासियो की माँग है, की उक्त रोड शीघ्र ही बन्ना चाहिए। इस सम्बंध में जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को पूर्व में पत्र प्रेषित कर उक्त जर्जर मार्ग की स्थिति से अवगत कराया एवं शीघ्र ही बड़ी खट्टाली से अलीराजपुर वहाया पलासदा, घटवानी , खंडाला , कवठु होकर अलीराजपुर तक मार्ग बनाने की विशेष पहल की। श्रीमती रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री से जोबट विधानसभा क्षेत्र के अनेक रोड़ों के भी प्रस्ताव स्वीकृति हेतु प्रेषित किए है। Post navigation विधायक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, आदिम जाति कल्याण मंत्री , राजस्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष से भेंट की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी बड़ी खट्टाली में ग्रामीणों व पत्रकारों से चर्चा की