विजय मालवी, खट्टाली मां नर्मदा घाट एवम मुक्ति धाम निर्माण समिति कोटेश्वर एवं श्री खाटूश्याम मन्दिर समिति कोलगांव द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोलगांव स्थित श्री खाटूश्याम मन्दिर परिसर पर रक्तदान शिविर का कार्यक्रम रखा गया जिसमें दर्शन करने गए खट्टाली के तरुण प्रजापत ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर किसी के सहयोग करने की प्रेरणा जाहिर की । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहनलाल पाटीदार भवरिया वालो ने बताया कि रक्तदान शिविर में 81 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए गए इस अवसर पर सहयोगी के रूप में देवेन्द्र पाटीदार धुलसर, श्रीराम पाटीदार, रामचन्द्र पाटीदार, दिलीप पाटीदार, ओम पाटीदार, देवेन्द्र पाटीदार, चेतन पाटीदार, विनीत पाटीदार श्री खाटूश्याम समिति कोलगांव आदि का सहयोग रहा। Post navigation खट्टाली के मंदिरों एवं घरों में पूजा अर्चना के साथ हुआ तुलसी विवाह, की गई आतिशबाजी अलीराजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्षो की सूची जारी, बघेल पुनः मनोनीत किए गए मण्डल अध्यक्ष, मालानी बनाए गए मण्डल प्रतिनिधि