विजय मालवी, खट्टाली

अलीराजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्षो की सूची शनिवार शाम को जारी की गई। भाजपा ने एक बार फिर खट्टाली मंडल अध्यक्ष के लिए मुलेश बघेल को रिपिट किया है। क्योकि कुछ महीने पूर्व ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी थी। तो वही उनके साथ मण्डल प्रतिनिधि के पद पर पार्टी ने जयेश मालानी को जिम्मेदारी दी है। शनिवार शाम को जारी हुई भाजपा की सूची में कई मंडलो के अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि नियुक्त किये गए। बघेल ने पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई है और लगातार कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत किया है। आपको बता दे कि अलीराजपुर जिले के मंडल अध्यक्ष की लिस्ट जारी तो हुई है लेकिन उसमें अभी जोबट, आम्बुआ, आजाद नगर भाबरा समेत चार मंडल अभी होल्ड पर रखे गए है।

कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बधाई दी। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस बार मंडल अध्यक्षों को बदलने की चर्चा थी, जिससे नए चेहरों के सामने आने की संभावना थी। लेकिन पार्टी ने पुराने और अनुभवी नेताओं को ही मौका देकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

दूसरी बार खट्टाली मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए मुलेश बघेल ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और विश्वास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विगत कार्यकाल के अनुभवों व ग्रामीण मंडल व जिला स्तर के अनुशासित कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपना यह कार्यकाल वर्तमान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *