जितेन्द्र वाणी, नानपुर खंडवा बड़ौदा रोड पर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के अंतर्गत शहीद चंद्रशेखर आजाद बांध का पर्यटक मंत्रालय भारत सरकार (वित्तपोषित)एवं एमपी टूरिज्म द्वारा लगाया गया क्विंटलों वजनी यह साइन बोर्ड कभी भी गिर सकता है। यह कि उक्त साइन बोर्ड लोहे का है इसलिए जंग खाकर झुक चुका है एवं जिससे कभी दुर्घटना घट सकती है। उक्त मार्ग से ग्रामीणों व स्कुली बच्चे भी निकलते है, व भारी मात्रा में वाहनों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह नीचे से पूरी तरह सड़ गया है व कभी भी गिर सकता है बड़ी जनहानि हो सकती है सिंगल पाइप पर टिका हुआ है फोटो में आप देख सकते है कैसे दो बच्चियां जा रही है ऐसे ही विवाह कार्यक्रम और यात्रिओ से भरी बसे भी निकलती रहती है यदि जिला प्रसाशन इस ओर जल्द ध्यान नही देता है तो बड़ी घटना हो सकती है। Post navigation जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झाबुआ शाखा उमराली में बचत पखवाडा मनाया जिला सहकारी बैंक मर्यादित झाबुआ का बचत पखवाड़ा कार्यक्रम में अमानतदारों को किया सम्मानित