निर्मला भूरिया झाबुआ। आज सूरज की पहली किरण के साथ ही झाबुआ-रतलाम संसदीय सीट के उप चुनाव के लिये मतदान के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के सभी जागरूक मतदाताओं द्वारा अपने मतदान के माध्यम से अपने जनप्रतिनिधि का निर्वाचन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी निर्मला भूरिया ने आज होने वाले प्रजातंत्र के महायज्ञ में मतदाताओं से अपने अमूल्य वोट को भाजपा के पक्ष में करने की अपील करते हुए कहा है कि पूरे अंचल का स्नेह उन्हे,उनके परिवार एवं भाजपा को मिलता रहा है। भूरिया के अनुसार स्वर्गीय दिलीपसिंह भूरिया ने अपना समग्र जीवन इस क्षेत्र के विकास एवं लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनकी ही छत्रछाया में वे जन सेवा के लिये निर्वाचन में खडी हुई है। भूरिया ने इस अंचल के विकास के जो सपने देखे थे उन्हे पूरा करने की जिम्मेवारी अब उनकी ही है। इस चुनाव के माध्यम से पूरे क्षेत्र के विकास का रास्ता खुल रहा है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश को विकास की पटरी पर लाने को जुटी हुई है वही मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रबल जनसमर्थन के चलते मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान का लक्ष्य इस अंचल के सर्वांगीण विकास का है और वे इसे उन्नत बनाने के लिए भरपूर प्रयास भी कर रहे हैं। प्रदेश एवं अंचल की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। भूरिया ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं को गत चुनाव की तरह ही इस बार भी प्रचंड मतों से भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्हे विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा है कि आपका एक वोट विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। Post navigation मां की भूमिका समाज निर्माण में अहम है- ज्योति सोनी मुझे अपने मतदाताओं की समझ पूरा भरोसा है: कांतिलाल भूरिया