अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारस सिंह भदौरिया की रिपोर्ट- शाम को अचानक एसडीएम व सयुंक्त टीम के साथ मिलकर क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की और भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की जोबट स्थित सुभाष मार्ग पर होम्योपैथिक संदीप पटेल नवजीवन के क्लीनिक पर मेडिकल दवाई के 16 बॉक्स जब्त कर पंचनामा बनाया। वही जवाहर मार्ग पर स्थित डॉ आराम पटेल के यहा से मेडिकल दवाई से भरा 1 बॉक्स जब्त किया। एसडीएम ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त कार्रवाई टीम में जोबट तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़, बीएचएमओ डॉ. डावेल आदि सहयोगियों के साथ मिलकर पंचनामा बनाया गया। Post navigation रेत-गिट्टी का अवैध परिवहन करते ट्रक-ट्रालों पर हुई कार्रवाई माँ नर्मदा जयंती पर ककराना में कलश यात्रा,भंडारा,चुनरी यात्रा का हुआ आयोजन