झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- 25 दिसंबर की रात्रि को अविस्मरणीय क्रिसमर्स आयोजन के पश्चात रविवार को बिशप हाउस में स्थानीय पत्रकारों द्वारा क्रिसमस पर्व पर बधाई कार्यक्रम में पहुंच कर बिशप बसील भूरिया, फादर थॅमस कटारा, फादर अन्तोन कटारा, फादर अजीत तथा संपूर्ण समाज को बधाई दी। इस मौके क्रिसमस की बधाई देते हुए बिशप भूरिया द्वारा सभी पत्रकारों को हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहने का आव्हान किया। पत्रकारों की और से भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम शैरानी द्वारा क्रिसमस पर्व पर रोशनी डालते हुए अपनी बात कही। इस दौरान बिशप स्वामी द्वारा सभी पत्रकारों के साथ केक काटकर मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, विमल जैन, पुरषोत्तम प्रजापत, मुकेश मेहता, रहीम शैरानी, निलेश भानपुरिया, सुनील डाबी, अली असगर बोहरा, जिया उलहक कादरी, प्रकाश प्रजापत, दशरथ क_ा, भूपेन्द्र बरमंडलिया, एदेवीसिंह भूरिया आदि मौजूद थे। Post navigation मात्र 48 घंटे मे ही जारी कर दिये गये ” चरित्र प्रमाण पत्र “ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का युवा शीत शिविर संपन्न