चंद्रभानसिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर झाबुआ क्राइम ब्रांच की टीम ने अब से थोडी देर पहले मेघनगर थाने के रंभापुर स्थित खच्चर टोडी मे ईश्वर नायक नामक शख्स के यहा छापा मार कारवाई करते हुऐ 1 लाख 25 हजार 800 रुपये का जुंआ पकड़ा है साथ ही 6 जुआरी गिरफ्तार किये गये है जबकि मकान मालिक ईश्वर को भी हिरासत मे लिया गया है । क्राइम ब्रांच ने एक आरओ वाटर बाटलिंग युनिट पर छापा मारकर यह कारवाई की है वही सूत्रों के अनुसार इस कारवाई मे कुछ झाबुआ के जनप्रतिनिधि भी इस केंद्र पर जुंआ खेल रहे थे मगर वे या तो भाग निकले या प्रभाव का इस्तेमाल कर आरोपी बनने से बच गये है । एसपी महेशचंद्र जैन ने इस छापे की पुष्टि की है । Post navigation आंमखुट 22 लाख की लुट का महज 10 घंटे मे खुलासा ; खुद शराब कंपनी का फरियादी लुट की साजिश मे शामिल निकला ; 20 लाख सहित पकडाये चारो लुटेरे नशे के खिलाफ पुलिस को मिली पहली सफलता ; ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार