दाहोद गुजरात से राजेन्द शर्मा की रिपोर्ट- गुजरात की दाहोद क्राइम ब्रांच ने एमपी-गुजरात सीमा के समीप खरज गांव में मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर आजाद नगर के आमखूंट रोड पर रहने वाले एक व्यापारी से आल्टो कार मे एक देशी कट्टा बरामद कर उसे आम्र्स एक्ट की धाराओं मं गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच दाहोद से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एमपी से आ रही आल्टो कार सवार जंयतीलाल नरेंद्र प्रसाद निगम से पूछताछ की तो घबराकर वह ऊट पंटाग जवाब देने लगा। इस पर क्राइम ब्रांच को शंका हुई तो कार की जांच की गई। इस जांच मे एक देशी कट्टा बरामद हुआ। यह कट्टा कार की डिक्की मे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। Post navigation हंसा भंडारी 19 जनवरी को प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी के सानिध्य में जैन भगवती दीक्षा करेगी अंगीकार मध्य प्रदेश हज कुर्रा 16 जनवरी को होगा