विपुल पंचाल, झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन के निर्देशानुसार जिलेभर में चलाए जा रहे सट्टा, जुआ के खिलाफ अभियान में आज क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पेटलावद शहर में क्राइम ब्रांच की टीम ने छापामार कार्रवाई से सटोरियों-जुआरियों में हडक़ंप मच गया। इस कार्रवाई में कमलेश रतनलाल भंडारी दामोदर कॉलोनी पेटलावद से 15 हजार 650 रुपए नकदी, एक मोबाइल, नोटबुक, के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय वास्कले, प्रधान आरक्षक शेख आदिल, आरक्षक रतन मोर्य, महेंद्र भिडे, लोकेंद्र नायक, गमतु व चालक सवेसिंह द्वारा अहम योगदान दिया गया। Post navigation Previous Post पटेल पब्लिक स्कूल में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन