पीयूष चन्देल, अलीराजपुर  

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जिले में त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके तहत आज द्वितीय दिवस को जिले के विभिन्न ग्रामो, कस्बों, शहरों एवं जहाँ आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारियों के गाते, मूर्ति -प्रतिमाए है, वहाँ पर समाज जन द्वारा उपस्थित हो कर आदिवासी परंपरागत रीति रिवाजों से पूजापाट कर सेवा जोहार अर्पित की गई। अलीराजपुर में स्थानीय टंट्या मामा गाता स्थल पर सुबह समाज जनों ने उपस्थित होकर पूजा कर माल्यार्पण किया। उसके बाद जिला कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा सौरवा पहुच कर जिले के महानायक क्रांतिकारी छितु किराड़ के गाता स्थल पर परंपरागत रूप से पूजा कर माल्यार्पण किया गया। इस प्रकार से पूरे जिले में क्रांतिकारियों के फोटो पर गांव-गांव में माल्यार्पण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *