जोबट से आकाश उपाध्याय , सुनिल खेड़े की रिपोर्ट जी हाँ आप चैन से रह सकें इसके लिए पुलिस क्या क्या नही करती। आमतौर पर डीएसपी स्तर के अधिकारी चार पहिया वाहन से ही गश्त/भ्रमण पर निकलते है, परन्तु अलिराजपुर जिले के जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव अपने थाना प्रभारी निरक्षक दिनेश सोलंकी को बुलेट पर बैठाकर और अन्य जवानो के साथ निकल पड़े नगर में पेट्रोलिंग करने। Sdop ने बताया कि पुलिस का पहला कार्य क्राइम प्रिवेन्शन और डिटेक्शन है जिसके लिए पेट्रोलिंग नितांत आवश्यक है,साथ ही स्कूल कॉलेज जाते समय बच्चियों के साथ छेड़खानी ना हो इसलिए भी बाइक द्वारा नगर में पेट्रोलिंग अनिवार्य है।जिले में DSP स्तर के अधिकारी को बाइक से पेट्रोलिंग करते पहली बार देखा गया है, युवा अधिकारी की इस पहल से यकीनन बदमाशों के हौसले पस्त होंगे। Post navigation नगर पंचायत जोबट में नाम वापसी के बाद साफ हुई स्थिति, देखिए किस वार्ड में किसे मिला टिकट जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग, अन्य समस्याओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर निराकरण की पहल