भूपेन्द्र बरंडलिया, मेघनगर मेघनगर में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गये , नगर परिषद सीएमओ विकास डाबर द्वारा गणेश विसर्जन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए अपने समस्त कर्मचारियों को पूर्व में ही आवश्यक निर्देश दिए थे ।वही नगर में डोंडी पिटवाकर नगरवासियों से अपील की गई थी कि वह नियत स्थान पर गणेश प्रतिमा को देने की अपील की ताकि विधि विधान से गणेश विसर्जन किया जा सके। कोरोना काल मे समस्त आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुवे नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा गणेश विसर्जन की व्यापक तैयारी की गई , ओर विधि विधान से गणेश प्रतिमा विसर्जन किया गया। अल सुबह से ही प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस स्टाफ भी व्यवस्था को संभाले हुआ था , ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो और शांति पूर्ण ढंग से गणेश विसर्जन का कार्य हो सके। जिसकी कमान खुद नायब तहसीलदार अजय सिंह , नगर परिषद सीएमओ विकास डाबर सम्भाले रखी । साथ गणेश विसर्जन के लिए एक स्थान सुनिश्चित किया गया जहाँ गणेश प्रतिमाओं का नगर परिषद के कर्मचारियों ने विधि विधान से विसर्जन किया गया। Post navigation सरस्वती बाई राका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर नगर परिषद द्वारा कलेक्टर के आदेश की उड़ाई धज्जियां हिंदू संगठनों ने गणेश विसर्जन में लापरवाही को लेकर किया विरोध प्रदर्शन